Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मंडी में सब्जी बेचने गए युवक को ससुरालियों ने पीटने के बाद ले गए ससुराल

जौनपुर। मंडी में सब्जी बेचने गए युवक को ससुरालियों ने पीटने के बाद ले गए ससुराल

जौनपुर (6 सितंबर)। जिले के चौकिया स्थित मंडी में सब्जी बेचने गए क्षेत्र के नवाबाद जंगल गॉव निवासी एक 26 वर्षीय युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर उसे ससुराल उठा ले गए।
नवाबाद जंगल गॉव निवासी अशोक यादव पुत्र रामअवध यादव की ससुराल गौराबादशाहपुर क्षेत्र के महिमापुर गॉव में है। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा चल रहा है। पत्नी मायके में ही है। शुक्रवार को अशोक यादव करैला बेचने मंडी में गया था। वहां ससुराल पक्ष के लोग उसे पकड़ कर पहले पिटाई की। उसके बाद उसे ऑटो में जबरदस्ती बैठाकर महिमापुर ले गए। वहाँ पर भी अशोक के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उसके बाद 100 नम्बर पर डायल करके पुलिस बुला लिया। अशोक यादव को गौराबादशाहपुर थाने लाकर उसको 151 के तहत चालान किया गया। शाम को उनके परिवार के लोगो को गॉव के बगल के वकील ने बताया तब उन्हें पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!