Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन एक अक्टूबर से

जौनपुर। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन एक अक्टूबर से

जौनपुर (27 सितंबर)। प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर एक अक्टूबर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के तहसील प्रभारी नीरज पहलवान की अध्यक्षता में चंदवक स्थित यादव ढाबा परिसर में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब सरोज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। पीड़ित को ही सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजग़ार नहीं मिल रहा है। अपराधी बेलगाम हैं। रोज हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक अक्टूबर को सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील पर आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम को पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, योगेंद्र प्रताप सिंह, राम अनुज यादव ने भी संबोधित किया। संचालन प्रेम पाल ने किया।इस अवसर पर सुरेश यादव, गुड्डू यादव, घनश्याम सिंह, नरेश यादव, बबलू यादव प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!