Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। विवाहिता के मौत पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज। बरसठी थाने का मामला

जौनपुर। विवाहिता के मौत पर पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज। बरसठी थाने का मामला

जौनपुर (6 अक्टूबर)। बरसठी थाना क्षेत्र के बेलौना खुर्द चक इंग्लिशिया गांव में विवाहिता की शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास ससुर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पति की गिरफ्तारी हुई है।
शुक्रवार की रात बबीता देवी 32 सोते समय अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने के कारण मौत हो गई थी। मौत के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे।शनिवार दोपहर के बाद गांव के लोगों ने मृतका के मायके फोन कर सारी जानकारी दी मौके पर पहुंचे मृतका के भाई अमन पांडेय निवासी चनेतू सरायममरेज प्रयागराज ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में 5 लोगों पति सुमेतेश मिश्रा, ससुर रामप्यारी मिश्रा, सास शिव देवी, जेठ योगेश मिश्रा, जेठानी प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बरसठी पुलिस ने पति सुमितेश को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी शेष आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!