Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित बाम्बे गेस्ट हाउस में पुलिस का पड़ा छापा, चार जोड़े गिरफ्तार

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित बाम्बे गेस्ट हाउस में पुलिस का पड़ा छापा, चार जोड़े गिरफ्तार

जौनपुर (11 अक्टूबर)। मुंगराबादशाहपुर थाना के जौनपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने छापेमारी की जिसमे विभिन्न कमरो से चार लड़के और चार लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कई गणमान्य नागरिकों एवम पुलिस के उच्च अधिकारियो से बात कर उन्हें छोड़ दिया गया इस संबंध में क्षेत्रधिकारी विजय सिंह ने बताया नगर के कई लोगो से बार बार सूचना मिल रही थी नगर के एक गेस्ट हाउस में अनजान लड़के लड़किया आकर अनैतिक कार्य करती है। उसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह और हमराह सिपाहियो के साथ जब छापेमारी की तो चार जोड़े लड़के लड़की होटल के बिभिन्न कमरों से मिले। जिन्हें थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों व गणमान्य लोगों के कहने पर चेतावनी देकर देर शाम तक सभी को छोड़ दिया गया और बॉम्बे गेस्ट हाउस के गेट के दीवार पर नोटिस चस्पा करा दी है। बॉम्बे गेस्ट हॉउस के संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!