Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। तीन दिवसीय सखी सहेली प्रशिक्षण मे किशोरियों को किया गया जागरूक।

जौनपुर। तीन दिवसीय सखी सहेली प्रशिक्षण मे किशोरियों को किया गया जागरूक।

जौनपुर(21दिसंबर)। रामपुर बाल विकास परियोजना द्वारा किशोरियों बालिकाओं के लिए (एस.ए. जी.) के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित30 किशोरियों को साफ सफाई व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गयी। जिसमें उनको आयरन की गोली प्रत्येक दिन खाने के लिए बताया गया।
इसके साथ ही थाने की महिला सिपाहियों ने किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है।उनका उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि महिला अपराध रोकने के लिएसजग रहें व पुलिस की सहायता ले। तथा अन्त मे उपस्थित किशोरियों को एक पैकेट दिया गया।जिसमें चना मक्का व मूंग आदि को दिया गया जिसमें अंकुरित करके खाने के लिए बताया गया है। किशोरियों व को अधिक साफ-सफाई पर व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जानकारी दी गयी।
इस दौरान मुख्य रूप से शीला, केवलपत्ती , शान्ति, निर्मला, सबिता तथा रामपुर थाने की दो महिला पुलिस आदि लोगों ने उपस्थित किशोरियों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!