Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न,पत्रकारों की सुरक्षा कानून बनाने की हुई मांग 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न,पत्रकारों की सुरक्षा कानून बनाने की हुई मांग 

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संबद्ध  (आई.एफ.डब्ल्यू. जे.) की जनपद इकाई की बैठक सम्पन्न।
जौनपुर(23दिस.)। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संबद्ध  (आई.एफ.डब्ल्यू. जे.) की जनपद इकाई की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन/पत्रकार भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष और संचालन महामंत्री संतोष सोन्थालिया ने किया।
बैठक में वर्ष 2018 में किए गए कार्यों की समीक्षा और वर्ष 2019 की नई कार्यकारिणी का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र को कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया।  बैठक में सदस्यता अभियान चलाए जाने और पुराने सदस्यों की सदस्यता के नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श हुआ। सर्व सम्मति से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जो चिंता का विषय है। भविष्य में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर डाॅ. कुंवर यशवन्त सिंह, कैलाशनाथ मिश्र, सम्पादक आदर्श कुमार, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, अरुण कुमार यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, डा.यशवंत गुप्ता, सुशील स्वामी, दीपक गुप्ता, सूरज साहू, ओम प्रकाश यादव, दीपक चिटकारिया, प्रमोद कुमार पांडे, लाल बहादुर यादव, उमेश कुमार सिंह ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार चतुर्वेदी, नखड़ू विश्वकर्मा, चंद्रमणि पांडे, प्रमोद माली, प्रकाश चंद शर्मा, बिहारी लाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, एम ए सिद्दीकी, आर.एच. खान, संतोष यादव, शिव कुमार गुप्ता, प्रेम राम मिश्रा, जुबेर अहमद, देवी प्रसाद पांडेय, आलोक सिंह, आदित्य नारायण द्विवेदी,अजवद क़ासमी, गंगा प्रसाद चैबे, दीपक वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, सीएम पांडे, गुलाबचंद मधुकर, योगेंद्र यादव, मोहर्रम अली, डा. जितेंद्र कुमार दुबे, प्रेम कुमार दुबे, शैलेंद्र कुमार यादव,संजीव चौरसिया, संजय शुक्ला ,प्रेम प्रकाश राय, जावेद अहसन रिजवी, जय प्रकाश मिश्र, महेंद्र कुमार संपादक, राजेंद्र प्रसाद यादव, के. एन. दुबे आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
महामंत्री संतोष सोन्थालिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!