जौनपुर(22जून)। सुरेरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अशोक पटेल व उदय राज पटेल के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था, वही उक्त विवादित जमीन पर उदय राज द्वारा मकान का निर्माण तो अशोक कुमार द्वारा खेती करने का कार्य किया जा रहा था। सोमवार की सुबह अशोक कुमार अपने एक भाई चंद्रशेखर व भतीजी खुशबू पटेल के साथ उक्त जमीन पर धान लगाने के लिए खेत की तैयारी कर रहे थे, जो उदय राज व उनके परिजनों को नागवार लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। अशोक कुमार का आरोप है कि उदय राज व उनके परिजनों ने ईट पत्थर व लाठी डंडे से अशोक कुमार सहित कार्य कर रहे उनके भाई व भतीजी की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिए, जिससे भतीजी खुशबू उम्र 12 वर्ष पुत्री चंद्रशेखर को गंभीर चोटे आई। अशोक कुमार का आरोप है कि उन्होंने मारपीट की सूचना जब सुरेरी थाने पर दिया तो पुलिस उक्त मामले में कार्यवाही करने के बजाय लीपापोती करने में ही जुट गई। थानाध्यक्ष श्याम दास वर्मा ने बताया कि अभी कोई सूचना नही है।