जौनपुर(24जून)। मडियाहूँ नगर के यादव बस्ती निवासी नन्हे यादव उम्र 50वर्ष हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्हे यादव के मकान के उपर छत पर निर्माण कार्य चल रहा है।उसी को देखने दोपहर मकान के उपर से गया तभी हाईटेंशन तार की चपेट मे आ जाने से वह गम्भीर रुप से झुलस गया परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दीया।