Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 47वां जन्मदिन मना दिर्घायु होने का किया कामना

जौनपुर। सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 47वां जन्मदिन मना दिर्घायु होने का किया कामना

जौनपुर(01जुलाई)। मड़ियाहूं विधानसभा के सीर गांव स्थित सपा नेता राजवीर यादव ने बुधवार को अपने घर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्मदिन मनाया। राजवीर यादव अपने सहयोगी साथियों के साथ पहले सत्य नारायण व्रत कथा सुनकर अपने नेता अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की भगवान से मुरादे मांगी और 2022 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतकर यूपी मे सरकार बनाने के लिए हवन भी किया। कथा के बाद 4 किलो का केक मुख्यमंत्री अखिलेश के नाम काटकर जन्मदिन को हर्षोल्लास मनाया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत लोगों समेत मड़ियाहूं विधानसभा के सपा नेता उपस्थित रहे। राजीवर ने कहा कि सत्यनारायण भगवान से 2022 में विधानसभा चुनाव में सपा का बहुमत से आने की मुरादे मांगी है। राजवीर ने कहा कि यह सरकार देश हित में नहीं है जिसके कारण 2022 में इसे हटाना बहुत जरूरी है। सरकार ने यूपी का विकास बहुत ही पीछे कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के बाद सपा नेता राजवीर ने 300 किसानों, मजदूरों एवं श्रमिक मजदूरों सहित स्थानीय गरीब ग्रामीणों को बरसात से बचने में सहायक हो इसलिए छाता का भी वितरण किया। कहा कि बरसाती छाता मुख्यमंत्री का जन्मदिन यादगार पल के रूप में लोगों के घरों में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!