Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में पुलिस द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो वालों ने किया हड़ताल।

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में पुलिस द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो वालों ने किया हड़ताल।

अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो वालों ने किया हड़ताल

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)29दिस.।ऑटो संचालकों ने पुलिस पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को हड़ताल पर चले गए। नगर के बाहर हाईवे के निकट ऑटो खड़ाकर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस उनसे अवैध वसूली करती है तथा उत्पीड़न कर रही है। मौके पर पहुंची विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ताकर समस्या से अवगत कराया तथा समाधान कराने का निर्देश दिया।
ऑटो संचालको ने शनिवार को पुलिस पर दस रूपए प्रतिदिन के हिसाब से आटो से खर्चा वसूलने और प्रत्येक आटो संचालक को 200 सौ रुपए प्रतिमाह देने एवं इसके बाद आए दिन पुलिस ऑटो वालों पर लाठी फटकारने का आरोप लगाते हुए अवैध वसूली के विरोध में ऑटो संचालको ने एकजुट होकर हड़ताल कर दिया। सभी अपना ऑटो लेकर नगर से दूर हाईवे की साइड पटरी पर खड़ीकर धरने पर बैठ गए।उत्पीड़न की शिकायत सुनकर मौके पर विधायक सुषमा पटेल पहुंच गई। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने हेतु कहा। इस संदर्भ में पूँछे जाने पर विधायक ने बताया कि उन्होंने कप्तान को अवगत कराया है कि पुलिस ऑटो संचालको से अवैध रूप से धन वसूल करती है तथा उनका उत्पीड़न कर रही है।दबाव बनाने के लिए उन्हें नगर से बाहर खदेड़ दिया गया है।कप्तान के आदेश पर मौके पर थानाध्यक्ष शशि भूषण राय ने ऑटो संचालको को समझा बुझाकर हड़ताल खत्म कराया तब जाकर 8 घंटे बाद आटो संचालन शुरू हुआ। इस संदर्भ में पूँछे जाने पर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने बताया कि पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप असत्य है।ऑटो वाले मुख्य चौराहे पर आड़े तिरछे वाहन लगा देते हैं जिससे जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।आगामी कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए ऑटो वालों को निर्देश दिया गया है कि चौराहे पर सिर्फ एक ऑटो खड़ा होगा।उसके जाने के बाद ही दूसरा ऑटो वहां लगेगा।लोगो की माने तो नगर मे पुलिस की अवैध वसूली इस वक्त चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!