Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। ग्राम न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण

जौनपुर। ग्राम न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण

जौनपुर। शाहगंज तहसील मुख्यालय पर निर्मित ग्राम न्यायालय का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज मदन पाल सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। हाइकोर्ट के अनुमति के उपरांत न्यायालय का काम काज शुरू होगा।

ग्राम न्यायालयो के स्थापना के में स्थानीय तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय का निर्माण कराया जा रहा है। न्यायालय के फर्नीचर आदि के साथ ही साथ अन्य दूसरे निर्माण कार्यों को फाइनल टच दे दिया गया है। न्यायालय के निरीक्षण करने मंगलवार को जिला मुख्यालय से जिला जज मदन पाल सिंह स्थानीय तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव, महामंत्री लालचंद गौतम, पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह, मो. सारिक, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, भारत यादव आदि ने जिला जज का स्वागत किया। जिला जज ग्राम न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने कहा कि न्याय अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। उच्चतम न्यायालय से स्वीकृत के उपरांत ग्राम न्यायालय का काम काज शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!