Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकती हुई पाएं जाने पर कोहराम

जौनपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकती हुई पाएं जाने पर कोहराम

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकती हुई पाएं जाने पर कोहराम मच गया। मायके वालो ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
कविता सरोज पत्नी अनीश सरोज की शव फांसी के फंदे पर उसके कमरे में शनिवार की सुबह लटकती हुई मिली। कविता का पति अनीश का माना जाय तो बीती रात उसके और पत्नी कविता के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। कविता बच्चों समेत कमरे में सोने के लिए अंदर जाकर किवाड़ बन्द कर ली। लाख कहने के बाद भी जब कमरा नही खोली तो सुबह फिर उसे बुलाया गया तब भी कमरा नही खुला। अंदर से बच्चों ने चिल्लाकर कहा कि मम्मी झूल रही हैं। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए तो कविता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना कविता के मायके वालों को देते हुए बरसठी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कविता के शव को देखने के बाद आरोप लगाया कि मेरी बेटी को उसके पति ने मारकर कानून से बचने के लिए फांसी पर लटका दिया। खुद को बचने के लिये तरह तरह की मनगढ़ंत कहानी बता रहा हैं। मृतक कविता के शरीर को देखने के बाद पता चलता है कि उसके शरीर पर काफी घाव के निशान हैं इसके कारण उसकी मौत संदिग्ध बनी हुई है। परिजनों ने हत्या की आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक कविता का मायका बेलारी बरौत हड़िया प्रयागराज है। मृतका के पिता राजबहादुर सरोज पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस ने मृतका के पति को थाने ले आई हैं। सीओ ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर मृतका के पति के ऊपर 498A , 304 B मुकदमा लिखा जा रहा हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!