Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नम आंखों से अपने चहेते दरोगा को क्षेत्रीय लोगों ने किया विदा, आयोजित हुआ विदाई समारोह

जौनपुर। नम आंखों से अपने चहेते दरोगा को क्षेत्रीय लोगों ने किया विदा, आयोजित हुआ विदाई समारोह

जौनपुर। रामपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के दौरान शुभचिंतकों एवं पुलिसकर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए पुनः थानाध्यक्ष सिकरारा बनाएं जाने पर बधाई दिया।


बता दे कि मंगलवार की रात रामपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे को जिले के पुलिस कप्तान राजकरन नैयर ने रामपुर से स्थानांतरण करते हुए उन्हें सिकरारा थाने का थानाध्यक्ष बना दिया। अकस्मात हुए हस्तांतरण से जहां शुभचिंतकों में मायूसी छा गई वही थाने के पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से विदाई समारोह आयोजित कर अपने चहेते थानाध्यक्ष को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बुधवार की अपराह्न उनका विदाई किया।

फोटो-रामपुर थाना का हेड दीवान राजेश यादव स्वागत करते हुए

अश्वनी कुमार दुबे थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने थाना परिसर को सुन्दरीकरण और रंग-रोगन, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ थाना परिसर को दलालों से मुक्त करने का काम किया, जिसके कारण अश्वनी दुबे लोगों के दिलों में छा गए थे। थाना परिसर में आने वाला हर पीड़ित उनसे अपनी दुखों को सहज भाव से कहता था जिसका निस्तारण भी तुरंत मौके पर जाकर करते थे। जिसके कारण पीड़ित फरियादियों के भी दिलों में अपना जगह बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!