Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए लगा कैंप, 228 दिव्यांगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

जौनपुर। दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए लगा कैंप, 228 दिव्यांगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय विकास खंड के सभागार में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के चिन्हीकरण के लिए एक कैंप आयोजन किया गया।


क्षेत्रीय दिव्यांगजन जरूरतमंदो की मदद करना ही कैंप मुख्य उद्देश्य-पीयूष सिंह।

दिव्यांग जन विभाग जौनपुर द्वारा दिव्यांग कृत्रिम अंग के चिन्हीकरण हेतु कैंप आयोजित।
कैंप में कान की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, छड़ी व बैसाखी के लिए क्षेत्र के 228 जरूरतमंदो ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर अपने संबोधन में बीडीओ पीयूष सिंह ने कहा कि ऐसे कैंप के आयोजन से क्षेत्र के दिव्यांग जनों को उनके जरूरत की सुविधाएं मिलती है।

जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। क्षेत्र के दिव्यांग जन जरूरतमंदो की हर संभव मदद करना ही कैंप का मुख्य उद्देश्य है। इस कैंप में जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हे विभाग द्वारा उनके जरूरत के सामान शीघ्र मिलने की उमीद है। सरकार की मंशा के अनुरूप आज यहां पर रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न हुआ है। जिसमे कुल 228 क्षेत्रीय दिव्यांग जनों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस दौरान एडीओ समाज कल्याण हंश राम उपाध्याय , एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्रा, जिले से हरिश चंद्र यादव, राहुल राजभर, बीरेंद्र सिंह, डॉ सुनील पांडेय, डॉ डी 0 डी 0 सरकार, योगेंद्र सिंह, आनंद त्रिपाठी, विनोद तिवारी, राज कुमार, विनीत सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में विकास खंड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!