Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। समाजसेवी ने गरीब असहायों के बीच 350 कंबलों का किया वितरण

जौनपुर। समाजसेवी ने गरीब असहायों के बीच 350 कंबलों का किया वितरण

जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के सिरौली गाँव के हनुमानजी मंदिर परिसर में समाजसेवी सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी द्वारा 350 गरीबों को कंबल वितरण किया गया।

फोटो- मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी ईश्वर चंद त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए

कंबल समारोह के मुख्यअतिथि जमालापुर चौकी इंचार्ज ईश्वरचंद त्रिपाठी रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी(नेताजी) ने कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। हम सबको मिलकर समाजसेवा से जुड़े तमाम कार्यों में सहयोग और भागीदारी करनी चाहिये। ठंड के बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके लोगों को होती हैं। ऐसे में इस तरह की पहल समाज के लिए प्ररेणादाक साबित होगी।

फोटो- सिरौली के हनुमान मंदिर पर कंबल समारोह में जुटे लोग

इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर असहाय, गरीब पन्नालाल तिवारी, दरोगा तिवारी, शिवदेवी, दलई, मलकुना, रेखा देवी, देवनाथ सरोज, कल्लू यादव आदि लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखी। इस मौके पर कमलेश तिवारी,कडेद्दीन पाठक, रविन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, रणजीत, मुखुरी यादव, खलीफा, छोटेलाल गौतम, अरुण दुबे, सुजीत तिवारी, बबलू यादव, सिकंदर यादव, कल्लन, तेज्जन यादव, खदेरू यादव, अरविंद यादव, सीताराम, आनंद पाठक, मंगल यादव, कमलेश यादव, अरविंद सरोज, दली अहमद, हाशिम आदि लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!