Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जंघई बाजार में स्वजातीय बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
PhotoBy-VikkiGupta

जौनपुर। जंघई बाजार में स्वजातीय बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

स्वजातीय बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

संगठन ही किसी समाज को आगे बढ़ाता है– अजीतेश

जौनपुर(7जौनपुर)। जंघई बाजार में जायसवाल युवा मंच की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह व स्वागत समारोह में जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। जायसवाल युवा मंच के प्रदेश महासचिव सौरभ जायसवाल सन्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजीतेश जायसवाल ने जायसवाल समाज के इष्ट देवता सहस्त्रबाहुअर्जुन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि किसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन जरूरी है। समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना पड़ेगा तभी ही अन्य समाज से बढ़ चढ़कर हिस्सा ले पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी समाज की पहचान उसके शिक्षा से होती है उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं को शिक्षित होने की अपील की। और आगे कहा कि शिक्षित परिवार ही किसी समाज को आगे बढ़ा सकता है। प्रदेश महासचिव सौरव जायसवाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम तन मन धन से अपने समाज के प्रति तत्पर रहेंगे। समाज को आगे बढ़ाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आयोजक मंडल ने आए हुए सभी दूरदराज के स्वजातीय बंधुओं को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकुर जायसवाल ,रवि जायसवाल, गोपाल जी जायसवाल ,संजय जायसवाल व विवेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!