Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है सपा ही विकास का एकमात्र विकल्प-अखिलेश यादव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है सपा ही विकास का एकमात्र विकल्प-अखिलेश यादव

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के श्री राम महाविद्यालय आदमपुर निगोह के प्रांगण में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है, जनता मन बना चुकी है। अभी चुनाव 1 साल है, 1 साल में भाजपा का क्या हाल होगा सब जानते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है कि सपा ही विकास कर सकती है। भाजपा केवल लोगों को अपमानित कर रही है उन्होंने कहा कि सपा में आने वाले लोगों का हम स्वागत करेंगे और सपा में शामिल भी करेंगे। किसानों की बिल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को मानना चाहिए और किसानों का सम्मान करते हुए काले कानून को समाप्त करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछे गए सवाल कि आप सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ बढ़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह बात भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं लेकिन हम जन्म से हिंदू हैं भाजपा के कुछ लोग भले हमें हिंदू नहीं मानते। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चलना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताएं कि गरीबों को कोविड-19 कब से और कब तक मिलेगा एवं उन्हें फ्री में कब से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!