Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। माँ भारती के इस पावन धरती पर जन्म पाना हमारे लिए गर्व की बात- अरविंद

जौनपुर। माँ भारती के इस पावन धरती पर जन्म पाना हमारे लिए गर्व की बात- अरविंद

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रिय सेवा शिविर द्वारा युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। एक दिवसीय इस सामान्य शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबन्धक अरबिंद सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने ने कहा की प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद जी का अनुसरण करना चाहिए क्योंकि युवाओ में ऊर्जा देने के लिए उनका नाम ही काफी है। छोटी सी उम्र में उन्होंने विश्व पटल पर भारत देश का नाम सुंदर शब्दों में अंकित है। माँ भारती के इस पावन भूमि पर जीवन पाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान कालेज की प्राचार्या डॉ रूबी राय ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही पुरातन 20 छात्राओ को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर डॉ सदानंद सिंह, काजल सिंह, आकांक्षा सिंह, पूजा प्रजापति, अनीता, शिवांगी सिंह, आँचल पाण्डेय, पूजा सिंह मौजूद रहीं। संचालन धनंजय राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!