Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। ठंड से बचाव के लिए 400 गरीबो एवं असहायों को किया गया कंबल बितरण।

जौनपुर। ठंड से बचाव के लिए 400 गरीबो एवं असहायों को किया गया कंबल बितरण।

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा गुरुवार को आयोजित कंबल वितरण समारोह में नगर के अनेक वार्डो के 400 गरीबों और असहायों को राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन शिव गोबिंद साहू एवं अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी द्वारा कंबल वितरित किया गया।
“असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म – राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी।”


कंबल मिलने पर पाने वालो के चेहरे खिल उठे। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि असहायों और गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। नगर पालिका ने गरीबों और जरूरत मंदो में कंबल वितरित करके पुनीत कार्य किया है। ठंड में गरीबों को कंबल वितरित करना सराहनीय कदम है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कहा कि गरीबों असहायों को नगर पालिका द्वारा प्रतेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरित किया गया।
“जरूरतमदों में कंबल वितरित करने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं-शिव गोविंद साहू”
इससे नगर के गरीबों को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी। इस सम्बन्ध में नगर पालिका चेयरमैन शिव गोबिंद साहू ने बताया कि वार्डो के सभासदों द्वारा दी गयी गरीबों की सूची के मुताबिक कम्बल का वितरण किया गया है।

इस कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए नगर पालिका के सभी वार्डो में कुल 55 स्थानों पर अलाव जलवाए जाने के साथ ही लोगो के ठहरने के लिए रैन बसेरा भी बनवाया गया है। जिससे ठंड से बचाव के लिए हीटर लगवाए जाने के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए टीवी भी लगवाया गया है। इस बार 330 कंबल वार्डो के सभासद के माध्यम से और 70 कंबल हमारे माध्यम से वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र विजय शुक्ल ने किया। इस मौके पर सभासद आलोक कुमार गुप्त उर्फ पिंटू, अरविंद साहू बच्चा, पिंटू सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आजम राइन , प्रकाश शुक्ला, मनीस साहू, बच्चा साहू, गणेश कुमार, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती रंजना देवी, विनोद कुमार, प्रभाकर द्विवेदी,मनोज द्विवेदी, बिश्वम्भर दुबे, अवर अभियंता शिवा नन्द वास्को, हरिजी वर्मा अवर अभियंता सिविल, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव समेत नगर पालिका के अन्य कर्मी के साथ ही अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!