Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अराजक तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाया तारकोल।

जौनपुर। अराजक तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाया तारकोल।

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय ज्ञानचंद के गेट के ताले पर अज्ञात अराजक तत्वों ने तारकोल लगा दिया। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुॅची पुलिस ने जॉच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय ज्ञानचंद के गेट के ताले पर बीती देर शाम को किसी अज्ञात लोगों ने तारकोल लगा दिया। जब शिक्षक विद्यालय खोलने के लिए पहुचे तो उक्त मामले से वाकिफ हुए। किसी तरह ताले को तोड़कर विद्यालय खोला गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन पांडेय ने पी आर वी 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस आई और मामले की जांच कर चली गई। प्रधानाध्याक कृष्ण मोहन पांडेय ने बताया कि अक्सर अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय की सामाग्री को नुकसान पहुचायां जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!