Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। संदिग्ध हालत में किशोरी हुई गायब, परिजनों ने अपहरण की आशंका से थाने में दी तहरीर

जौनपुर। संदिग्ध हालत में किशोरी हुई गायब, परिजनों ने अपहरण की आशंका से थाने में दी तहरीर

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गॉव में बीती रात सोते समय संदिग्ध परिस्थिति एक किशोरी घर से गायब हो गई सुबह जब परिजन सो कर उठे किशोरी को नहीं पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दिखाते हुए किशोरी को बरामद करने की मांग किया।
बताया जाता है कि खुटहन क्षेत्र के एक गॉव में 12 वर्षीय दलित किशोरी बीती रात अपने घर मे सो रही थी। बरामदे में उसकी मां सो रही थी। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे नींद से जगने के बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो किशोरी अपने बिस्तर से गायब थी। परिजन रात में घर के आस-पास काफी खोजबीन किया। लेकिन किशोरी का कहीं पता नही चल सका। पिता ने सुबह थाने में बेटी के अपहरण की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि रात में सोते समय अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!