Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए पुत्र का आनन फानन हुआ विवाह, चुनाव मैदान मेंनई नवेली पुत्रवधू

जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए पुत्र का आनन फानन हुआ विवाह, चुनाव मैदान मेंनई नवेली पुत्रवधू

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मन माफिक सीट घोषित न होने पर एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खरमास का भी भेव मन से निकाल आनन फानन में अपने पुत्र का दहेज रहित विवाह कर पुत्रबधू को मैदान में उतार दिया। बसपा ने उसे अपनी पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार भी बना दिया है।
उसरौली गांव के भैयाराम का पुरवा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सरगम की पत्नी आँगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात है। उनकी माता का निधन वर्षो पूर्व हो चुका है। इधर चुनाव नजदीक आते ही सुभाष पुनः वार्ड नंबर 17 से ताल ठोकने लगे। तिथि व आरक्षण की स्थिति की घोषित भी नहीं हुई थी कि क्षेत्र में पूरे दम खम से प्रचार प्रसार शुरू कर दिए। दूसरी बार के परसीमन में यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। उनकी पत्नी आँगनबाड़ी है। पहले तो उन्हें त्याग पत्र दिलाकर चुनाव मैदान में उतारने पर बिचार किया गया। जो उपयुक्त न लगने पर अपने पुत्र सौरभ यादव का तत्काल विवाह कर पुत्र बधू को प्रत्याशी बनाए जाने पर बिचार शुरू किया गया। खरमास के चलते पुरोहित ने इसे धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं बताया। उधर इसकी जानकारी होते ही बगल गांव कपसिया निवासी रामचंदर यादव अनुरागी अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी के लिए उनके घर पहुंच गये। आनन फानन में रिस्ता पक्का कर दिया गया। बीते 31 मार्च को एक मंदिर में बैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करा दिया गया। अंकिता के नाम से ही रविवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इन्हें बसपा से अधिकृत भी किया गया है। जिनकी क्षेत्र में खूब चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!