Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। तहसील व्यापार मंडल के मडियाहूं इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शाही कटरा में सम्पन्न

जौनपुर। तहसील व्यापार मंडल के मडियाहूं इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शाही कटरा में सम्पन्न

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के व्यापार मंडल के मडियाहूं इकाई की शपथ ग्रहण समारोह शाही कटरा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के जौनपुर जनपद के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह उर्फ इंदु रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 50 किलो के फूलों से बनी माला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि इंदू सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लोगों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित हूँ। व्यापारियों के ऊपर किसी प्रकार से कोई भी अन्याय नही कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग जब किसी अधिकारी के पास किसी समस्या को लेकर जाता है तो कम से कम 5 लोग जाकर वार्ता करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं जिला महामंत्री आरिफ हबीब का माल्यार्पण सरदार सिंह बग्गा तहसील अध्यक्ष, ईशा फारूकी, शाह आलम अंसारी ने किया। समस्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह उनके कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ शपथ दिलाया। इसके बाद मसूद हसन रामिश ने स्वागत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी नसीम अहमद ने किया तथा कुशल संचालन डॉ वकार अहमद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!