Breaking News
Home / Latest / मुंबई। सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पारसनाथ यादव के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार

मुंबई। सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पारसनाथ यादव के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई से
मुंबई (14 जून)। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार होने लगा है। फिर भी उनके चेहरे माउथ इन्फेक्शन से पूरी तरह बदल गए हैं। जिनको देखने से पहचानने में मुश्किलें हो रही है।

फोटो-विधायक पारसनाथ यादव कोकिलाबेन हॉस्पिटल से

बता दे कि 11 जून को लखनऊ पीजीआई से रेफर होने के बाद उनके बड़े बेटे लकी यादव एवं ओम यादव ने तुरंत हवाई जहाज से मुंबई के लिए रवाना हुए और उसी दिन सीधे मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उस समय उनकी हालत बेहतर नहीं थी। श्री यादव माउथ इन्फेक्शन से पीड़ित थे और खाने में जूस एवं दलिया के सहारे चल रहे थे। अस्पताल सूत्र बताते हैं कि उन्हें आईसीयू में रखा गया था। लेकिन 14 जून से उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल के 13 वे फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है। जहां अब वो धीरे धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। लेकिन अभी भी उनके मुंह में तकलीफें हैं। मुंबई में उनके चाहने वाले का कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ताता लगा हुआ है। जिसमें मड़ियाहूं विस के सपा नेता सिकंदर अली भी कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल लिया और ऊपर वाले से उनके जल्द स्वास्थ्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!