Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के जिला कार्यकारिणी की बैठक मड़ियाहूं में समपन्न।

जौनपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के जिला कार्यकारिणी की बैठक मड़ियाहूं में समपन्न।

जौनपुर(24दिसंबर)। कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के जिला कार्यकारिणी की बैठक कस्बे स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता इंटक जिलाध्यक्ष आनंद सेठ ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ आर.सी. पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा इंटक अध्यक्ष चांद इस्माइल ने किया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने पर वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी को बधाई भी दिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आरसी पांडेय ने मड़ियाहूं के कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमर कस ले। कार्यकारिणी की बैठक में सुनील कुमार यादव, विमल कुमार पटेल, अरुण श्रीवास्तव, पंकज गोंड ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में वरिष्ठ नेता बाबा यादव, डॉक्टर तालुकदार दुबे, अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव महेंद्र बेनबंसी, जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद हाशमी, ब्लॉक अध्यक्ष विनय तिवारी, विजय प्रजापति, रामसिंह बाकूरे, राजेश यादव, श्रवण कुमार, शैलेंद्र गौतम, विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!