Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बाल दिवस पर चाचा नेहरू बने थानाध्यक्ष रामपुर मुसहरो के घर जाकर बच्चों संग मनाई दिवाली, बांटे घोड़ा गाड़ी

जौनपुर। बाल दिवस पर चाचा नेहरू बने थानाध्यक्ष रामपुर मुसहरो के घर जाकर बच्चों संग मनाई दिवाली, बांटे घोड़ा गाड़ी

जौनपुर। रामपुर थानाध्यक्ष दिवाली की रात चाचा नेहरू बन अचानक पहुंचे सकरा गांव के मुसहर बस्ती और बच्चों के साथ जमकर दिवाली का त्यौहार मनाकर उनके साथ पटाखे छुड़ाया और मिठाई की खिलौना घोड़ा गाड़ी, हाथी वितरित करने के साथ बूढ़ो एवं महिलाओं को लाई, गट्टा, रेवड़ियां और लड्डू बांटा। संयोग ही है कि 14 नवम्वर को दीवाली का त्यौहार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्म दिन था जिसे बाल दिवस के रूप में पूरा देश मनाता है।

फोटो- थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे बच्चों को मिठाई का खिलौना घोड़ा देते हुए

थानाध्यक्ष रामपुर अश्वनी कुमार दुबे अपने थाना हमराह सिपाहियों को साथ लेकर दीवाली की खुशियां बांटने थाना क्षेत्र के सकरा गांव में स्थित अति गरीब मुसहर बस्तियों में जाकर उनके घरों को रोशन कर दीवाली मनाई। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे शाम को सकरा में मुसहर बस्ती में ढेर सारी मिठाइयां और पटाखे लेकर अचानक पहुंच गए और बस्तियों के सभी लोगों को मिठाइयां, लाई, रेवड़ी, गट्टी बांटने के साथ गरीब बच्चों को मिठाई से बनी घोड़ा, गाड़ी और पटाखे वितरित किए। बच्चों संग अश्वनी कुमार दुबे ने खुद पटाखों के फुलझड़ियों जलाकर दिवाली मनाई।

फोटो- मुसहर पश्चिमी बच्चों संग पटाखा चकरी जलाकर खुशी मनाते पुलिसकर्मी

मुसहर बस्ती के बच्चे घोड़ा गाड़ी की मिठाइयां और पटाखे पाकर बहुत खुश हुए। थानाध्यक्ष और पुलिस स्टाफ के साथ बच्चों ने पटाखे फोड़ कर फूले नहीं समा रहे थे। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि “अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरे के लिए जीने में कुछ अलग आनंद होता है। बताया कि आज दिवाली के साथ चाचा नेहरू का जन्मदिन है जो बाल दिवस के रूप में लोग मना रहे हैं ऐसे में हमें मुसहर बस्ती के बच्चों के साथ चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों के साथ दिवाली मनाने में खुशी का ठिकाना नहीं है। उसके बाद थानाध्यक्ष ने गरीब मुसहर बिरादरी से मौके पर अपील किया कि दिवाली मनाएं लेकिन कोरोना महामारी से भी बचे और बच्चों को स्कूल भेजकर उन्हें शिक्षित बनाए इसमें जो भी सहयोग रहेगा मैं जब तक थानाध्यक्ष रहूंगा आप लोगों की सहायता करता रहूंगा। इस मौके पर रामपुर थाने के कांस्टेबल संजीव यादव, शशिकांत त्रिपाठी, राजकुमार चौरसिया, आकाश चौहान, विवेक यादव मौजूद रहकर बच्चों को पटाखा छुड़ाने में सहयोग कर दीवाली की खुशियां बिखेरते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!