Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जमीनी विवाद में मारपीट,चार महिलाओं सहित आठ घायल

जौनपुर। जमीनी विवाद में मारपीट,चार महिलाओं सहित आठ घायल

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गॉव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी।जिसमे चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
उक्त गॉव निवासी बुद्धिराम प्रजापति व दयाराम प्रजापति के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।रविवार को उसी जमीनी पर एक पक्ष द्वारा जबरदस्ती जुताई करने को लेकर जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे एक पक्ष के पार्वती देवी 64 वर्ष पत्नी दयाराम प्रजापति, माधुरी 25 वर्ष पुत्री कमलेश प्रजापति, प्रीति प्रजापति पुत्री आखिलेश प्रजापति तथा रमेश प्रजापति तथा दूसरे पक्ष दुर्गावती 35 वर्ष पुत्री बुद्धिराम प्रजापति, बुद्धिराम,तथा संदीप प्रजापति को चोटें आयी। घायलों में पार्वती तथा माधुरी का सिर फट गया है। मारपीट में लाठी,डंडे तथा सरिया चला। पुलिस ने दोनों पक्षो को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!