Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। चाचा के हिस्से को भतीजों ने हड़पा, चाचा लगा रहा दौड़, बरसठी का मामला

जौनपुर। चाचा के हिस्से को भतीजों ने हड़पा, चाचा लगा रहा दौड़, बरसठी का मामला

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में लॉकडाउन के दौरान मुंबई से रहने के लिए घर आए चाचा को भतीजों ने घर के अंदर ही नहीं घुसने दिया। जिसके बाद चाचा अपने ही घर में घुसने के लिए अधिकारियों की चौखट पर आज भी दौड़ लगा रहे हैं।
बता दे गोठांव गांव के गजाधर पांडे के दो पुत्रों जिलाजीत पांडेय और रामजी पांडेय शहर मुंबई में रहकर रोजी-रोटी करते थे। 1 वर्ष पूर्व कोरोना महामारी के चलते वह अपने सरजमीं पर रहने के लिए आए तो परिवार का भतीजा दीपक, सूरज कोविड-19 का भय दिखाते हुए गांव के स्कूल पर क्वॉरेंटाइन कर दिया। उसके बाद भतीजों के साथ बहू पूजा, भाभी विमला देवी, क्षमा देवी ने जमीन हड़पने की नीयत रखते हुए घर में जाने से मना कर दिया। तब से आज तक दोनों भाई भतीजो की गुंडागर्दी के आगे बेबस होकर अधिकारियों की चौखट पर अपने ही घर में घुसने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम मंगलेश दुबे को तहरीर देकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!