जौनपुर। नेशनल एंटी करप्शन एन्ड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल ने वाराणसी मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व अन्य को बधाई पत्र देते हुए शानदार शब्द कहा कि। जिस-जिस ने देश को लूटा है, बाद में उनका किस्मत उनसे रूठा है।भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का जागरूक होना समय की मांग है। आज के समय मे जहां हमारा देश एक युवा देश कहलाया जाता है और उस युवा देश मे भ्रष्टाचार जैसा दानव अपनी जड़ें पसारे जा रहा है।जोकि देश की आर्थिक उन्नति में बाधा है। युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर जागरूक हो और एक बड़ी जंग लड़ें। युवा किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होते है और इस समय भारत देश की रीढ़ की हड्डी बहुत ही मजबूत है, जरूरत है तो सिर्फ उनको सही रास्ता दिखाने की।
यह विचार नेशनल एंटी करप्शन एन्ड ऑपरेश कमिटी ऑफ इंडिया के प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल ने भ्रष्टाचार उन्मूलन जन जागरूकता अभियान के तहत जौनपुर जनपद के रामपुर बाजार में कमलेश गुप्ता(मंडल अध्यक्ष वाराणसी) के निवास पर व्यक्त किए।जिसमे समाज मे बढ़ते अत्याचार, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान मंडल अध्यक्ष वाराणसी कमलेश गुप्ता ने कहा भ्रष्टाचार से देश की अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। भारत में राजनीतिक एवं नौकरशाही का भ्रष्टाचार बहुत ही व्यापक है। इसके अलावा न्यायपालिका, मीडिया, सेना, पुलिस आदि में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है।इसे रोकने के लिए हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा तभी हम भारत में फैले भ्र्ष्टाचार की जड़ को उखाड़ पाएंगे।और उन्होंने अपने स्लोगन में कहाँ उठो सोचो एक अलख जगाये, भ्रष्टाचार मुक्त जीवन जीने की कसम खाए।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिठाई लाल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,अशोक सरोज,रामधनी विश्कर्मा,श्रवण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंचल राव,सोनू गुप्ता सहित टीम के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
