Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अखिल भारतीय पासी समाज की जनपद स्तरीय बैठक में मटरू राम बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय पासी समाज की जनपद स्तरीय बैठक में मटरू राम बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय पासी समाज की जनपद स्तरीय बैठक बरसठी के मियांचक बाजार में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे प्रसाद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा जिले की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति गठित करने का रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे प्रसाद ने सर्वसम्मति अखिल भारतीय पासी समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मटरूराम सरोज को कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष, सुभाष सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सरोज, विनय कुमार, शोभनाथ सरोज को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सरजू प्रसाद, भीमा सरोज, अरविंद कुमार, शंभू, सभाजीत, विकास को संगठन मंत्री एवं श्यामबली, दिनेश सरोज, कमलेश सरोज, राजेश सरोज, कमलेश, दीपक सरोज को सचिव और श्रीपत को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र सरोज कोऑडिटर, शैलेश सरोज को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। जबकि प्रकाश सरोज, संतोष सरोज, राजेश सरोज, राजपति, खदेरू राम, कमलापति, भोला सरोज, संतोष सरोज, अरविंद पासवान, लालजी, तूफानी, मूलचंद, संदीप सरोज, मेवालाल, ज्वाला प्रसाद सरोज, अर्जुन पासी, रामआसरे सरोज, प्रदीप सरोज, भानु सरोज, सर्वेश प्रधान, रविंद्र सरोज, तीर्थराज, रमाशंकर, राधेश्याम, श्याम लाल समेत 26 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष मटरूराम सरोज ने बंधाई दिया है। और संगठन के प्रति समर्पित रहने का राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!