Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का हुआ अभिनंदन समारोह

जौनपुर। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का हुआ अभिनंदन समारोह

जौनपुर। मड़ियाहू विधानसभा के गोपालापुर बाजार में पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर के प्रांगण में युवा भाजपा नेता डॉ आलोक सिंह ने स्वागत फूलो की माला पहनाकर और बुके देकर किया। श्री सिंह अपने साथ महाभारत सीरियल के नायक द्रोणाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह को लेकर प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर के प्रांगण में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह के स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। युवा भाजपा नेता डॉक्टर आलोक सिंह के द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह से कृपाशंकर सिंह खुब गदगद रहे। उन्होंने आलोक सिंह के ऊपर अपना आशीर्वाद जमकर देते हुए बोले डॉ. आलोक राजनीति में हमसे भी ऊपर जाएगा। इस मौके पर डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, संतोष मिश्रा, अजय कुमार सिंह “गुड्डू”, अनिल सिंह, मिंटू सिंह पूर्व प्रधान उमाकांत बरनवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!