Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। रामचरित मानस के सुन्दरकाण्ड वास्तव में सुंदर है। राजाराम त्रिपाठी मानस मुकुटमणि।

जौनपुर। रामचरित मानस के सुन्दरकाण्ड वास्तव में सुंदर है। राजाराम त्रिपाठी मानस मुकुटमणि।

जौनपुर। माँ सिद्धि दात्री देवी ,(नव दुर्गा मंदिर)छोटी काशी जौनपुर में आध्यत्मिक मानस सत्संग कार्यक्रम में विठुर से पधारे ब्रह्मनिष्ठ ब्रह्मचारी श्री एक हज़ार आठ महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपा नंद सरस्वती जी महाराज जी की मानस सत्संग की कथा चल रही है। आज की कथा में पंडित राजाराम त्रिपाठी मानस मुकुटमणि जी ने बताया कि सत्संग में भगवान की कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन के जन्म जन्मांतर के विकार दूर हो जाते है।सुन्दरकाण्ड का तात्पर्य सकल सुमंगल दायक है। भगवान का एक बार नाम लेने मात्र से जीवन की नैया पार हो जाएगी।प्रभु नाम मात्र से सांसारिक भव सागर से मनुष्य पार हो जाएगा।आज की कथा में मानस मुकुटमणि श्री त्रिपाठी जी ने सुन्दरकाण्ड के पाठ का रहस्य बताए कि सुन्दरकाण्ड के एक बार पाठ करने से एक सौ आठ बार भगवान राम का नाम के बराबर पुण्य मिलता है। मानव जीवन पुण्य का भागीदार बन जाता है।पक्षीराज गरुण की कथा का मार्मिक वर्णन सुनकर जनमानस की आँखे सजल हो गयी ।
सत्संग पंडाल में डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर, देवनारायण सिंह,अनिल सिंह,फूलचन्द एवम यूनाइटेड टीचर्स असोसिएशन जौनपुर की महिला इकाई के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा मिश्रा तथा सैकड़ो की संख्या में भक्त जन कथा श्रवण के लिए सत्संग पंडाल में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!