Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मंहगाई हटाओ पद यात्रा मे गरजे कांग्रेसजन, बोले सरकार हर मोर्चे पर नाकाम।

जौनपुर। मंहगाई हटाओ पद यात्रा मे गरजे कांग्रेसजन, बोले सरकार हर मोर्चे पर नाकाम।

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस की मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा मे कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी बोले हर मोर्चे भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है। पदयात्रा सुजानगंज से प्रारम्भ होकर धरमपुर में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी।
मुख्य अतिथि जिला महासचिव व प्रभारी मुंगराबादशाहपुर विधानसभा हीरा लाल पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि राष्ट्रीय महासचिव एवम् उ०प्र० प्रभारी प्रियंका गांधी के विकास के विजन को हम सब को घर घर जाकर जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस कि सरकार बने और जनता का वास्तविक विकास हो जो कि जाति धर्म कि राजनीति कि नफरत के कारण बत्तीस साल से छूट गया है। विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव डा० प्रमोद के सिंह ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन बन चुका है और हम सभी कांग्रेस के लोग 2022 को एक चुनौती मानकर इस विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि कृपाशंकर पटेल, श्रीमती रेखा सिंह,जिला महासचिव विद्यापति द्विवेदी, राजेश दूबे , राधेश्याम गुप्ता मल्लू ,हृदय नारायण मुन्ना,जयसिंह यादव, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय आदि कार्यक्रम को सम्बोधित किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानगंज शेरबहादुर सिंह कार्यक्रम कि अध्यक्षता की व संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला सचिव डा० कैलाशनाथ पाल आये हुये सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में नीरज सरोज,सुनील पाल,डा० विमल पाल, दिनेश शुक्ला,डा० कैलाश नाथ यादव,प्रिया मिश्रा, शीला विश्वकर्मा, सीमा देवी व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!