Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। रामपुर बाजार में अमृत महोत्सव के दौरान निकाली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर। रामपुर बाजार में अमृत महोत्सव के दौरान निकाली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर। रामपुर बाजार में आजादी के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को रामपुर बाजार में अमृत महोत्सव आयोजन समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की भब्य झांकी और तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
कार्यक्रम का प्रारंभ धनुहा मेला मैदान हनुमान मंदिर के से भारत माता के पूजन के साथ प्रारम्भ किया गया। इसके बाद डी जे पर बज रहे देशभक्ति गानों पर थिरकते हुए क्षेत्र के नौजवानो, द्वारा हाथ मे तिरंगा लेकर गगनभेदी नारों के साथ पूरे बाजार का भ्रमण किया गया।भारत माता की जय और बन्दे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।बाजार में महिलाओं और पुरुषों ने अपने घरो से पुष्प वर्षा कर भारत माता की पूजा किया और यात्रा का दिब्य स्वागत किया।इस अवसर पर जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी, ब्रह्मदेव उपाध्याय, शरद उपाध्याय, मनोज सिंह, रविन्द्र दुबे मनीष जायसवाल, श्यामधर मिश्र, धीरज दुबे, रमेश दुबे, सम्भू मिश्रा धर्मेन्द्र, सुजीत, आलोक त्रिपाठी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!