जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के देवाकल पुर ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड संख्या एक से पूर्व प्रधान दरशनाथ यादव की भाभी व भयेहू आमने सामने चुनाव लड़ रही है अब देखना है कि प्रधान की भाभी बाजी मारती है भयेहू बाजी मार रही है देवाकल पुर गांव में दस वार्ड में पर्चा भरा गया था एक वार्ड निर्विरोध हो गया नौ वार्ड में चुनाव होगा। जिसमे वार्ड संख्या एक का चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है जो कि एक ही घर के आशा देवी पूर्व प्रधान की भाभी है, परमिला देवी भयेहू है।