Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा

जौनपुर। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। किशोरी के पिता ने मंगलवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। पुलिस ने एक 72 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला पंजीकृत कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने मंगलवार की देर शाम सुरेरी थाने पर पहुंचकर पांच लोगों को नामजद करते हुए शिकायत किया कि मेरे नाबालिग पुत्री के साथ गांव के एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ महीनों से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। भयवश किशोरी अपने साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की जानकारी परिवार में किसी से नहीं बता रही थी। लेकिन जब किशोरी के पेट में गर्भ ठहर गया तो परिजनों के होश उड़ गए। दबाव देकर परिजनों ने जानकारी चाही तो किशोरी ने घटना को रो-रो कर परिजनों के सामने आपबीती बताई। इतनी बड़ी वारदात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मंगलवार की देर शाम किशोरी के पिता ने पीड़ित किशोरी को लेकर सुरेरी थाने पर पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी।
मजे की बात यह है थानाध्यक्ष ने किशोरी की पिता से सामूहिक दुष्कर्म का तहरीर वापस लेने का दबाव रात 10:00 बजे तक बनाती रही। पीड़ित पिता पुलिस के दबाव के आगे बेबस होकर तहरीर को बदलते हुए 1 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस के निगरानी में लिख दिया। पुलिस ने आनन-फानन लालता पुत्र राजपति को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है।
मामले में थानाध्यक्ष सुरेरी श्री प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!