Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। कांग्रेस पार्टी ने सरकार के अग्निपथ योजना एवं ईडी. सीबीआई का दुरुपयोग को लेकर किया प्रदर्शन।

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी ने सरकार के अग्निपथ योजना एवं ईडी. सीबीआई का दुरुपयोग को लेकर किया प्रदर्शन।

जौनपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मडियाहूं कांग्रेस संगठन ने डॉ आर सी पांडेय के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन के तहत नगर के गांधी चबूतरा पर बैठकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 11:00 बजे भाजपा द्वारा लाए गए सैनिक भर्ती अग्निपथ योजना एवं ईडी. सीबीआई का दुरुपयोग करने और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है।युवाओं को रोजगार देने के नाम पर छलावा कर सड़क पर ला रही है। देश के लिए सबसे भरोसेमंद जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई की आड़ में लोगों का शोषण कर रही है। ईडी से भय पैदा कर सरकार अपनी नाकामियों को छुपा रही है कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं करने देगी और उसका विरोध करती रहेगी।
सत्याग्रह कार्यक्रम डॉ रविंद्र मिश्रा, दाताराम तिवारी, तालुकदार दुबे, महेंद्र बेलवंशी, मदन मिश्रा, विनय शुक्ला, विनय तिवारी, संजय माली, राम सिंह, मनभावती दुबे, अलाउद्दीन कुरैशी, इम्तियाज हाशमी, रहमत सलमानी, आरिफ, सेवादल, अरविंद यादव, केपी प्रजापति, विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!