Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा गया फल!

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा गया फल!

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आरएसएस के प्रचारक सुनील देवधर जी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मड़ियाहूं भाजपा मंडल कार्यालय से अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मनोज यादव ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सुनील देवधर जी प्रचारक के रूप में जो देश और प्रदेश के लिए किया वह सराहनीय रहा। उन्होंने पार्टी के लिए हमेशा संघर्षशील रहने का संदेश दिया। हम सभी आज उनके ही पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

ईश्वर से कामना है कि उनको दीर्घायु प्रदान करें और हम लोगों का इसी तरह मार्गदर्शन करते रहे। मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा जिला मंत्री डा. श्यामदत्त दूबे, मंत्री सुनील सिंह, मुकेश तिवारी, सदस्य आदित्य मिश्रा उर्फ अनीष, सेक्टर प्रमुख महेश चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!