Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। लौह पुरुष की मनाई गई जयंती, छात्र ने लगाई एकता दौड़।

जौनपुर। लौह पुरुष की मनाई गई जयंती, छात्र ने लगाई एकता दौड़।

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर कंपोजिट विद्यालय गरियांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़ में छात्रों शिक्षकों संघ कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्कूल से बाजार तक दौड़ में शामिल हुए। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे, आदि नारों के साथ क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करा रहे थे।

दौड़ के पश्चात लौह पुरुष के प्रतिमा पर सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने कहा की सरदार जी राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक थे। इनका एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हम सब मिलकर अक्षुण बनाए रखेंगे और यह दौड़ राष्ट्रीय एकता अखंडता का प्रतीक है। इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रम जैसे प्रभात फेरी, प्रार्थना सभा, एकता की शपथ के साथ ही दौड़, स्टोरी टेलिंग, निबंध,रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें प्रथम आने वाले छात्र आर्यन गिरी , अनन्या मौर्या, पीहू तिवारी, आयुष पांडे, अंजली सिंह चौहान को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार मिश्र, आलोक कुमार शुक्ला, अरविंद तिवारी, शीतला प्रसाद समेत राजेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, मु. सिरताज,विजय जायसवाल, मु. इमरान, दिनेश गुप्ता, पिंकू मिश्र,रिंकू मौर्या, सरोज यादव, लक्ष्मण चौहान, महेश सरोज,रवि मौर्य,मु. आदिल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!