Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अभिषेक दुबे का चयन जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ,क्षेत्र में खुशी की लहर।

जौनपुर। अभिषेक दुबे का चयन जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ,क्षेत्र में खुशी की लहर।

जितेन्द्र कुमार दूबे रिपोर्टर

जौनपुर। जलालपुर विकासखंड क्षेत्र के केरांव गांव निवासी अभिषेक दुबे पुत्र गिरीश चंद्र दुबे का जीएसटी इस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। अभिषेक दुबे के इस बड़ी कामयाबी पर पिता गिरीश चंद्र दुबे, माता सरिता दुबे व परिजनों सहित स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। इससे पहले अभिषेक का चयन कस्टम इंस्पेक्टर,( प्रिवेन्टिव ऑफिसरे ) के पद पर हुआ था। यह सफलता उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्थानक स्तर 2022 की परीक्षा पास करने पर मिला था। अभिषेक दुबे सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा भाइयों को दिया है। इस सफलता से अभिषेक दुबे अपने माता-पिता के साथ समाज का नाम रोशन किया है। गांव और क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ लोगों ने उनको बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!