जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में बुधवार की रात लगभग 11 बजे दो रिहायशी मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन हजार नगदी सहित हजारों का घरेलू सामान व अनाज जलकर खाक हो गया।
धर्मापुर गांव के उमा संकर सरोज व दिनेश सरोज का रिहायशी मड़हा था। परिवार खाना खाकर बाहर सोया हुआ था। इसी बीच दोनों मड़हे में आग की तेज उठती लपटे देखकर लोग शोर मचाकर लोगो को जुटाया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक रिहायशी मड़हा जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आगजनी की सूचना पर राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुचा था। ग्राम प्रधान जयहिंद यादव मौके पर रात में ही पहुच गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह ही उमा संकर सरोज व दिनेश सरोज ने आगजनी की लिखित तहरीर थाने पर पहुचकर दिया।
