Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जिले के पुलिस कप्तान ने मड़ियाहूं एवं रामपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, सुना फरियादियों की फरियाद

जौनपुर। जिले के पुलिस कप्तान ने मड़ियाहूं एवं रामपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, सुना फरियादियों की फरियाद

जौनपुर। जिले के पुलिस कप्तान शनिवार की दोपहर मड़ियाहू एवं रामपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान रामपुर थाने पर बैठकर थाना समाधान दिवस पर फरियादियों के फरियाद को सुनने का कार्य किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने शनिवार की दोपहर मड़ियाहूँ थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखो, हवालात, बैरक, थाना कार्यालय एवं सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव का दिशा निर्देश दिया।

फोटो- पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ रामपुर थाना में समाधान दिवस पर फरियादियों को सुनते हुएhttp://Brc 24 news

उसके बाद अपराहन रामपुर थाना पहुंचे जहां पर थाना समाधान दिवस चल रहा था अचानक पहुंचने पर थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया थानाध्यक्ष देवानंद ने तुरंत पोजीशन संभालते हुए पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर सलामी दिया। पुलिस अधीक्षक ने सीधे थाना समाधान दिवस देखकर फरियादियों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। थाना समाधान दिवस पर दो प्रार्थना पत्र पड़ा था। काम फरियादियों के आने पर पुलिस अधीक्षक खुश दिखे। गोरा पट्टी से आए जमीनी विवाद में फरियादियों से बात किया और और उनकी समस्याओं को सुनते हुए तुरंत मौखिक रूप से निस्तारण भी किया दोनों पक्ष संतुष्ट दिखे इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष देवानंदरजक से जन समस्याओं के त्वरित गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। थोड़ी देर बाद उन्होंने थानाध्यक्ष देवानंद को लेकर थाना परिसर स्थित अभिलेखो, बैरक, थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव का निर्देश देते हुए जनपद की ओर रवाना हो गया। पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद थाने की पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!