Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। महिलाओं में समानता करना ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य- पूर्व विधायक श्रद्धा यादव

जौनपुर। महिलाओं में समानता करना ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य- पूर्व विधायक श्रद्धा यादव

जौनपुर। जिले के रामपुर विकास खंड के भदखिन गांव में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के सयुंक्त तत्वाधान मे भदखिन गांव के गौतम बस्ती स्थित मैदान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मड़ियाहूँ से सपा की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव रही। कार्यक्रम में गांव के 225 से अधिक महिलाये, किशोरी व बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ के दौरान पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और पुरुषों में समानता लाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से मंजू जी ने कहा की आज भी महिलाओं को रूढ़िवादी सोच से गुजरना पड़ता है आज भी महिलाओं को घर से दफ्तर की दूरी तय करते समय कई सवाल उठाए जाते है वैसे तो संविधान में पुरुष और महिलाओं को समान अधिकार है परंतु आज भी कुछ घरों की महिलाओं को पुरुष प्रधान का महत्व समझाया जाता है। जहां एक तरफ बच्ची को दुर्गा रूप में पूजन किया जाता है वही दूसरी तरफ दरंदिगी के साथ कुचला जाता है। कार्यक्रम में महिला और किशोरियों के सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के विषय व संस्कृतिक एवं खेल संबधी गतिविधियों पर विचार किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेने व महिलाओ को जागरूक करने वाली महिलाओ को मुख्य अतिथि रही पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के हांथो सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन पूजा भारती ने किया। इस अवसर पर कर्मबली,मंजू,जयदेवी, रीता सिंह पूजा देवी, सिंह,उमाशंकर व अमित यादव ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!