Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। रामपुर थाना के रसूलहा गांव में अराजक तत्वों ने प्रतीक रूपी होली को उखाड़ कर फेंका तनाव

जौनपुर। रामपुर थाना के रसूलहा गांव में अराजक तत्वों ने प्रतीक रूपी होली को उखाड़ कर फेंका तनाव

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव की ठाकुर बस्ती स्थित खेल मैदान में अराजक तत्वों द्वारा होलिका दहन के लिए रखा गया होलिका के प्रतीक को गायब कर देने से ठाकुरों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ठाकुरों को मानना है कि बगल के कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि रसूलहा गांव में ठाकुर बस्ती के पास स्थित खेल मैदान में बीते कई दशक से होलिका दहन जैसी परंपरा को मनाया जाता है। जिसको लेकर दो दिन पहले बच्चों ने होलिका दहन के लिए खेल मैदान में ही गड्ढा खोदकर होलिका के प्रतीक रेड़ का पौधा लगाया था। उपरोक्त होली के प्रतीक को बुधवार की रात गायब कर दिया गया। सुबह जब बच्चे होलिका दहन के लिए और सामग्री लेकर पहुंचे तो वहां रेड का पौधा गायब था इसके बाद यह बात ठाकुर बस्ती में पहुंची तो लोग मौके पर पहुंचकर जानकारी लेना चाहा लेकिन अराजक तत्वों की जानकारी नहीं हो सकी। इस गांव के पत्रकार मनोज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी अराजक तत्वों द्वारा होलिका की प्रतीक रेड के पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया था जिसे बाद में लोगों ने स्थापित कर होली के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। लेकिन इस वर्ष भी होलिका के प्रतीक को ही गायब कर दिया गया है।
इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक से जब बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है अगर ऐसी घटना है संज्ञान में आया है तो मैं पुलिस भेज कर जानकारी करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!