Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जिला जज ने कर्मचारियों को दी विदाई, रामचरितमानस, शाल देकर किया सम्मानित

जौनपुर। जिला जज ने कर्मचारियों को दी विदाई, रामचरितमानस, शाल देकर किया सम्मानित

जौनपुर(02मार्च)। दीवानी न्यायालय के मुंसरिम संतोष श्रीवास्तव व नायब नाजिर बृजेश कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप मिश्र द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल,भगवान शिव की प्रतिमा, रामचरितमानस, रुद्राक्ष की माला देकर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों के उत्तम कार्य काल की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी,अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह गौतम, अशोक कुमार,शाजिया नज़र जैदी,महेंद्र सिंह,नेयाज अहमद अंसारी व अन्य न्यायिक अधिकारी एवं एस ए ओ दयानाथ शुक्ल, जय प्रकाश पांडेय, रमेश मिश्र, महेश्वरी श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय,विनोद सिंह, देवेंद्र सेठ, विनोद मौर्य,श्री प्रकाश अस्थाना, वैभव श्रीवास्तव आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!