Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी के हेडकांस्टेबल का लखनऊ में मौत, शव आते ही घर पर मचा कोहराम

जौनपुर। बरसठी के हेडकांस्टेबल का लखनऊ में मौत, शव आते ही घर पर मचा कोहराम

जौनपुर (22 जून)। बरसठी थाना क्षेत्र के शाहाबपुर गांव के पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पद पर लखनऊ के काकोरी थाने पर तैनात पुलिस जवान की शुक्रवार की रात मे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही क्षेत्र के लोग घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। शनिवार देर शाम शव उनके पैतृक गांव शाहाबपुर आते ही मौजूद सैकड़ो की संख्या में लोगो की आखे नम हो गयी।
सहाबपुर निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र जयनाथ पाण्डेय लखनऊ के काकोरी थाने पर हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात काकोरी थाने पर ही ड्यूटी के दौरान उनके सीने मे असहनीय दर्द होने लगा।थाने मे तैनात और हमराहियों ने उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके बाद इसकी जानकारी उनके परिजनो को दी गयी। सूचना पर परिजन भी लखनऊ पहुँच गये। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही उनके घर पर हुई लोगो मे कोहराम मच गया।उनके दो पुत्र शिवम और सत्यम है। घटना के बाद से ही पत्नी अर्चना पाण्डेय का रो रो कर बुरा हाल है। मनोज पाण्डेय 25 वर्षों से पुलिस मे सेवा किए उनके मृदुल स्वभाव से सबके आंखों से आंसू छलक गये। शनिवार शव आते ही क्षेत्र के लोगो की आंखे नम हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!