Breaking News
Home / Latest / उत्तर प्रदेश। व्हाट्सएप ऐप अचानक बंद होने से यूजर हुए निराश, खरबों का हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश। व्हाट्सएप ऐप अचानक बंद होने से यूजर हुए निराश, खरबों का हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश। व्हाट्सएप यूजर के लिए मंगलवार को प्रदेश एवं देश से बुरी खबर आ रही है। दुनिया भर में मेटा कंपनी का सर्वर डाउन होने से व्हाट्सएप अचानक बंद हो गया। जिसके कारण व्हाट्सएप प्रेमियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते व्हाट्सएप प्रेमी एक दूसरे से फोन कर सूचना का आदान प्रदान करने लगे। कोई व्हाट्सएप ंद होने का खबर दे रहा है कोई इंटरनेट का प्रॉब्लम बता कर व्हाट्सएप चालू होने की बात बता रहा था। आधे घंटे बाद जब व्हाट्सएप नहीं चला तो यह खबर खास से आम हो गई और व्हाट्सएप प्रेमी औधे मुंह गिरते नजर आए।

मंगलवार की अपराहन 12:32 पर अचानक लोगों का व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया व्हाट्सएप के हृदय गति रुकने से मेटा कंपनी भी परेशान हो गई और अपने सर्वर को ठीक करने के लिए इंजीनियरों की फौज लगा दिया लेकिन 2:00 बजे तक कोई भी इंजीनियर व्हाट्सएप ऐप को चलाने में असमर्थ रहा जिसके कारण उनके इंजीनियरों की भी हवा निकल गई। व्हाट्सएप ऐप के बंद होने से करोड़ों रुपए का लेन-देन जहां प्रभावित होगा हुआ वही मरीजों को ऊपर भी इसका प्रभाव देखने को मिला कई मरीज के तीमारदार अपने डॉक्टरों को व्हाट्सएप से उनके ऑनलाइन रोगों की जानकारी लेना चाह रहे थे लेकिन वह नहीं मिल पा रहा है मजबूरन मोबाइल फोन का ही अंत में सहारा लिया। फिलहाल समूचे देश का व्हाट्सएप बंद होने के बाद अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हो रही है कि व्हाट्सएप कब तक चालू होगा जिससे व्हाट्सएप पर भी अपने प्रेमिका से मिलने के लिए परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!