Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। युवक का घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

जौनपुर। युवक का घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव में एक युवक का शव सोमवार की सुबह उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोरईकला निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश राजभर पुत्र स्व. नान्हू राजभर लगभग छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहा था। इससे पूर्व वह अपने माता पिता व परिवार के साथ मुंबई रहता था। माता पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। लगभग छह वर्ष पहले वह अपनी पत्नी व एक बच्चे को मुंबई में छोटे भाई के पास छोड़कर घर चला आया। चर्चा है कि उसकी पत्नी अपने देवर के साथ रहने लगी। घर आने के बाद उसने अपनी जीविका चलाने के लिए टैबलेट से ऑनलाइन आधार कार्ड व अन्य काम करने लगा। बीच में काम मंदा पड़ने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। पत्नी व बच्चे को साथ न रहने से भी परेशान रहता था। दूसरी तरफ आय का जरिया भी कम हो गई। इससे उसका मानसिक रूप बिगड़ने लगा। और घर में ही गले में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया।
सोमवार की सुबह पड़़ोस की एक महिला उसके घर के सामने फूल तोड़ने गई थी। उसे जयप्रकाश के घर से कुछ दुर्गंध मिली तो उसने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का चैनल खोलकर अंदर घुसी और छत से रस्सी के सहारे लटकती जयप्रकाश के शव को नीचे उतरवाया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव एक दिन का पहले का लग रहा था। मृतक युवक मानसिक रुप से परेशान रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!