Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नेवढ़िया में चल रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

जौनपुर। नेवढ़िया में चल रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

जौनपुर(23दिसंबर)। नेवढ़िया क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार स्थित संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया।वही भंडारे में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने महा प्रसाद को ग्रहण किया।वही महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार को यज्ञ रोज की तरह समय से प्रारंभ हुआ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने तीन पालियों में यज्ञ करके यज्ञ की पूर्णाहुति की। वही टोली नायक पंडित रामकेवल आचार्य ने यज्ञ के समापन पर प्रवचन के माध्यम से कहां की गुरुदेव का सपना साकार होते दिख रहा है मनुष्य में देवस्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण दिखाई दे रहा है यज्ञ के माध्यम से इंसान ईश्वर को प्राप्त कर सकता है।इंसान की जिम्मेदारी है कि वे हर जीवों का देखभाल करें इसीलिए ईश्वर ने हम सभी को मानव तन प्रदान किया है।वही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने मां भगवती भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी विनोद तिवारी उदय राज मिश्रा ओम प्रकाश पांडे प्रदीप पाठक शिव शंकर सिंह राजेश दुबे विजय मोदनवाल सुनील मिश्रा अशोक मिश्रा प्रमोद तिवारी पप्पू सिंह लव कुश तिवारी सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!