Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। एकजुटता से ही संगठन को मज़बूत बनाया जा सकता है-जावेद अजीम ,व्यापार मंडल कल्याण समिति की तीसरे स्थापना दिवस पर बोले।

जौनपुर। एकजुटता से ही संगठन को मज़बूत बनाया जा सकता है-जावेद अजीम ,व्यापार मंडल कल्याण समिति की तीसरे स्थापना दिवस पर बोले।

जौनपुर(29दिस.)।व्यापार मंडल कल्याण समितिनें नगर स्थित एक रेस्टॉरेन्ट में व्यापार मीटिंग आहूत की गई। जिसमें समिति ने अपना तीसरा स्थापना दिवस एक सादे समारोह के साथ मनाया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मज़बूत बनाया जा सकता है एकता में ही ताक़त है।आज इसी मज़बूती को आगे बढ़ाते हुए व्यापार मंडल में दो नये युवाओ को शामिल किया जा रहा है। जिसमें शाहनवाज़ खान को युवा व्यापार मंडल का ज़िला प्रभारी और मोहम्मद अयाज़ को कार्यकरणी मेम्बर में मंत्री के पद पर नियुक्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों नें शुभकामनाएं पेश की नये नियुक्त शाहनवाज़ खान व मोहम्मद अयाज़ नें कहा कि हम पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ज़िम्मेदारी को निभायेंगे।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं संरक्षक साहब लाल साहू नें अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
अंत मे संगठन मंत्री साबिर अज़ीम व महामंत्री विकास गुप्ता नें सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।
समारोह का संचालन व्यापार मंडल कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन नें किया।
इस अवसर पर संरक्षक मनोरंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष नूरुद्दीन शेख, मंत्री फ़िरोज़ खान ,रियाज़ अहमद, आशीष जायसवाल उपमंत्री शुभम कुमार ,मोनू ,अभय चौरसिया आसिफ आर एन, रियाजुल हक़,अजवद कासमी आदी सेकड़ो व्यापारी और गण मान्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!